मुगलसराय: सिंघीताली ओवरब्रिज के पास पुलिस ने एक पिकअप से 9 गोवंश किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने गुरुवार सुबह एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सांघीताली ओवर ब्रिज के पास एक गौ तस्कर को एक पिकअप में नौ राशि गोवंशों के साथ गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर गोवंशों को वध हेतू बिहार के रास्ते होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पकड़ा गया गौ तस्कर मथुरा प्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष सहबाजपुर बिहार का निवासी है।