मुगलसराय: चौरहट साहूपुरी रोड के पास से पुलिस ने चोरी के ऑटो, बाइक व मोबाइल के साथ चार चोरों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद के थाना मुगलसराय पुलिस ने चौरहट साहूपुरी रोड के पास से चार शातिर चोरों को बुधवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वाराणसी से ऑटो तथा बाइक चोरी की है, वही उनके पास जो दश मोबाइल है, वह भी चोरी की है। चारों चोर क्रमश: अरमान खान, चंदन कुमार, करण चौधरी तथा बाबू चौरसिया मुगलसराय थाना के चौरहट गांव के निवासी हैं।