दिनांक 21/09/2026 को ऑडिटोरियम कनेरा रोड कोंडागांव में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के द्वारा युवा उड़ान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्व विजय सिंह तोमर (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग), सुश्री लता उसेंडी (विधायक कोंडागांव) श्री लखन लाल देवांगन, श्री केदार कश्यप,श्री महेश कश्यप, श्री भोजराज नाग,श्री नीलकंठ टेकाम ,श्री नरपति पटेल, जसकेतू उसेंडी, एवं विभिन्न अधिकारी और साथ ही विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयो एवं प्रशिक्षण स्थलो से आए हुए शिक्षकों एवं बच्चों कि गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा‘युवा शक्ति, विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला’ थीम पर युवाओं से संवाद कर नेतृत्व, नवाचार, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में 06 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान एवं युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत कोंडागांव के वॉलिंटियर्स का भी योगदान रहा।
#YuvaUdaan2026 #YouthPower #ViksitChhattisgarh #ViksitBharat#MyBharatKondagaon
19 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 22, 2026