जलालाबाद: जलालाबाद में पुरानी रंजिश के बीच-बचाव करने गए युवक पर हुआ हमला, गंभीर रूप से घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बसावा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। खेत संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे मंगली पुत्र रामनाथ पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया