बहराइच: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची गुल्लावीर कॉलोनी निवासी युवती ने गलत तरीके से बिजली काटने का लगाया आरोप, दिया शिकायती पत्र
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुल्लावीर कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर विद्युत उपकेंद्र गुल्लावीर पर तैनात विद्युत कर्मियों द्वारा गलत तरीके से बिजली काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने इसकी शिकायत कई बार की परंतु समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद आज उसने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।