कसडोल: कसडोल में पुलिस की छापामार कार्रवाई, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 13 लोग हुए गिरफ्तार
कसडोल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, जुआ-सट्टा संचालकों तथा अवैध शराब बिक्री करने