शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर के कुछ दबंगों द्वारा एक गरीब सहरिया आदिवासी को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित हन्नू आदिवासी निवासी ग्राम पटेवरी ने आज सोमवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है, जिसमें उसने आरोपियों पर अवैध ब्याज वसूली, जमीन कब्जाने और कुटीर की राशि छीनने के गंभीर आरोप लगाए है