कांके: जुमार नदी तट पर मुक्ति संस्था ने रिम्स की मोर्चरी में पड़े 31 लावारिस शवों का किया सामूहिक दाह संस्कार
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2024 मुक्ति संस्था ने आज रांची के जुमार नदी तट पर रिम्स के मोर्चरी में पड़े 31 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। फिर सभी शवों को मुखाग्नि दी।