कटोरिया: घोरमारा एवं राधानगर से कटोरिया पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत के लिए भेजा बांका कोर्ट।
Katoria, Banka | Jun 19, 2026 वारंटियों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए कटोरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोरमारा एवं राधानगर में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों वारंटी का शुक्रवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेजा गया।