सरधना: झिटकरी गांव में जंगल में पिता को खाना देने जा रहे युवक विशाल को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
सरधना क्षेत्र के गांव झिटकरी में एक युवक को जंगल में सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव झिटकरी निवासी रतन सिंह अपने खेतों में काम करने गए हुए थे। दोपहर के समय उनका पुत्र विशाल उन्हें खाना देने के लिए जंगल की ओर जा रहा था।