चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद की तृतीय बोर्ड बैठक बुधवार को 4 बजे नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, सभी वार्ड पार्षदों, नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।