औरंगाबाद शहर के बीचों बीच स्थित मदरसा रोड के ठाकुर राजनाथ सिंह कॉम्प्लेक्स में 3 जुलाई को हुई मारपीट की घटना में चार दुकानदार मृत्युंजय सिंह, मनोज सिंह, कृष्ण सिंह एवं बिट्टू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद नामजद आरोपियों एवं घटना के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी नहीं होने पर दुकानदारों के साथ साथ शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है