पटना ग्रामीण: ख़ाजेकला थाना क्षेत्र से 650 ग्राम गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार और बुधवार की रात 3:36 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में विशेष समकालीन अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 650 ग्राम गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।