पटना ग्रामीण: IGIMS में इलाज को लेकर मरीज के परिजन डॉक्टर से भिड़े, BJP नेता ने अस्पताल में लहराया पिस्टल
सोमवार की देर रात आईजीआईएमएस में इलाज को लेकर मरीज के परिजन डॉक्टर से भिड़ गए। इसी दौरान मरीज के परिजन और भाजपा नेता ने अस्पताल परिसर में पिस्टल लहराया और डॉक्टर को धमकी देने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया।