बड़ौत: एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने चौकी दाहा का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Jun 3, 2026 ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान ने थाना दोघट क्षेत्रान्तर्गत चौकी दाहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, पुलिस बल की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।