जांजगीर: ग्राम जर्वे (च) में खेत में सिंचाई को लेकर विवाद के बाद मारपीट, सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में खेत की सिंचाई को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित किसान ने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पंचलाल सूर्यवंशी और रवि सूर्यवंशी ने खेत में पानी जाने से रोकते हुए गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे नाती राहुल सूर्यवंशी से भी हाथापाई की गई। घटना में किसान को सीने में चोट आई है।