मुंगेर: छठ को लेकर 18 गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, नगर निगम ने निकाली निविदा
Munger, Munger | Oct 3, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मुंगेर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए निगम क्षेत्र के 18 प्रमुख गंगा घाटों पर विभिन्न नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने निविदा आमंत्रित की है। पंद्रहवीं वित्त आयोग मद से होने वाले कार्यों में घाटों पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग, पंडाल,