समस्तीपुर: शहर के ओवर ब्रिज के नीचे टोटो से गिरने के कारण घायल हुई एक महिला, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया टोटो
समस्तीपुर जिले के केयोस निजामत की रहने वाली रेखा देवी डॉक्टर के यहां से दिखाकर टोटो से अपने घर जा रही थी। टोटो चालक शहर के ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा कि टोटो का संतुलन बिगड़ गया। टोटो पर बैठी महिला रेखा देवी नीचे गिर गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया। घटना शनिवार 4:00 बजे की बताई गई है।