समस्तीपुर: मुरियारो गांव स्थित ससुराल में फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
बथुआ गांव के रहने वाले रामबाबू राम ने बताया कि उनके गांव की लगने वाली भतीजी की ससुराल से शनिवार 9:00 बजे फोन आया की उनकी भतीजी की मौत हो गई है। वे अपने परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना कैसे हुई इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने 1:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।