समस्तीपुर: बेगमपुर मस्जिद के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति हुआ जख्मी, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार यादव ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि बेगमपुर मस्जिद की आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग जख्मी हो गया है। वे मौके पर पहुंचे जख्मी बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है।घटना शनिवार 12:00 की बताई गई है।