समस्तीपुर: श्रीपुर गहर पूर्वी पंचायत में बैगन तोड़ने के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत
समस्तीपुर जिले के श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के रहने वाले गंगा प्रसाद ने बताया कि उनकी भाभी तेतरी देवी शनिवार 7:00 बजे खेत में बैगन तोड़ने गई थी। उसी दौरान बिजली तार के करंट के चपेट में आ गई।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर 4:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।