बहरोड़: बहरोड़ में एक्सिस बैंक एटीएम को तोड़ने का प्रयास, सायरन बजते ही बदमाश हुए फरार, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
Behror, Alwar | Jul 5, 2026 बहरोड़ कस्बे में स्टेडियम के समीप स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी नकदी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एटीएम का सुरक्षा सायरन बज उठा। सायरन की तेज आवाज सुनकर बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए।