बहरोड़: बहरोड के तसिंग गांव में विकास की हवा फुस्स, लाखों का जिम बना खंडहर, पार्क उजड़ा—ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Behror, Alwar | Apr 20, 2026 बहरोड़ के तसिंग गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हुए विकास कार्य अब बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। कभी गांव की शान माने जाने वाला जिम और पार्क आज जर्जर हालत में खड़े हैं। लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद सुविधाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हालात देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा।