पूरनपुर: तहसील में भाकियू ने पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार 4ः30 पर भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गांव लहा में धार्मिक स्थल व रास्ता की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्रधान उसपर कृषि कार्य कर रहा है।