शाहबाद: खेड़ा बलायकोट मोहल्ले में पड़ोसी द्वारा रंजिश के चलते 3 बच्चियों को लड्डू में दिया गया जहर, 3 बच्चियों की हालत बिगड़ी
कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बलायकोट में पड़ोसी द्वारा रंजिशन तीन बच्चियों को जहरीला लड्डू खिलाने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें, तीनों बच्चियों को डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर दिया है। जहां तीनों मासूम बच्चियां आईसीयू में भर्ती हैं। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बलायकोट निवासी बच्चों के पिता बहार खां ने बताया वह कल काम पर गया था लौट कर आया तो उसकी तीनों बच्चियां उल्टियां कर रही थीं। जब सुबह बच्चों से पूछा तो पड़ोसी द्वारा लड्डू खिलाने की जानकारी दी है।