शाहबाद: बबुराई सुखपाल हत्याकांड में 8 माह बाद अदालत के आदेश पर पिता व 2 पुत्रों पर केस हुआ दर्ज
ग्राम बबुराई में बैनामा कराने के बाद 65 वर्षीय वृद्ध की पैसे मांगने पर हत्या कर शव को लटका देने के मामले में पिता और 2 पुत्रों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 8 माह बाद अदालत के आदेश पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी है। कमला पत्नी राम कुमार निवासी ग्राम बबुराई की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।