शाहबाद: नवरोजपुर गांव में युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
नवरोजपुर गांव में एक युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवरोजपुर निवासी रचित 21 वर्ष पुत्र राकेश 29 फरवरी की रात्रि में खाना खाकर 10:00 बजे घर से निकल गया था। सुबह गांव के ही एक बाग में उसका लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा।