शाहबाद: मंदिरों में वीआईपी दर्शन को लेकर नाराज स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने कानून बनाने की मांग की
सनातन धर्म में मंदिरों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था से धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों में दर्द है । अधिकांश लोगों का मानना है इस्लाम धर्म की तरह सनातन धर्म में भी मंदिरों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए ताकि आमजन अपने अंदर हीन भावना न समझ सके। भगवान सभी के लिए बराबर हैं और भगवान के लिए सब बराबर हैं।