खगड़िया: संसारपुर ढाला के निकट पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा तफरी
एनएच 31 के संसारपुर ढाला के निकट एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि महेशखूंट की ओर से खगड़िया की ओर आ रहे पिकअप को एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया।