खगड़िया: जिले के 23 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटर बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
बुधवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा ली गई। आज प्रथम पाली में हिंदी एवं द्वितीय पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा हॉल से निकलते हुए छात्राओं के चेहरे खिले थे। इससे पहले परीक्षा गेट पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच बाद इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों की गेट मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई।