आरोन: आरोन थाना पुलिस ने 6 साल पुराने मामले में फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Aron, Guna | Apr 16, 2026 आरोन थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 16 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, वर्ष 2020 में आरोपी बीरन उर्फ वीरेंद्र अहिरवार निवासी ग्राम वृंदावन थाना आरोन 6 वर्ष से फरार चल रहा था। जिसका न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। 15 अप्रैल को सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।