रैपुरा: अमरी मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुआ बाइक सवार, अस्पताल में उपचार जारी
Raipura, Panna | Apr 7, 2025 पन्ना जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है ऐसा ही मामला अमरी मोड़ के पास देखने को मिला जहाँ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, इस दुखद घटना के बीच एक अच्छी खबर यह है कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सुरक्षित हैं।