आहोर: आहोर में दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहित ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
Ahore, Jalor | Apr 4, 2025 आहोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। लापोद पाली निवासी मृतका के पिता तारा राम ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें भूति निवासी अशोक कुमार सहित परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, भाद्राजून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू की।