बांसवाड़ा: जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में हंगामा, ADEO ने साजिश और हमले की कोशिश का लगाया आरोप
बांसवाड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय में शुक्रवार शाम को उस समय तनाव की स्थिति बन गई,जब 40-50 निजी स्कूल संचालक अचानक कार्यालय पहुंच गए। जिसकी जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दलसिंह अमलियार ने इस पूरे घटनाक्रम को सोची- समझी साजिश बताते हुए खुद पर हमले की कोशिश का आरोप लगाया है।