जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष की अध्यक्षता में आयोजित NCORD समीक्षा बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई एवं नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई।
मई 2026 में छह मामलों में 70 ग्राम गांजा, 149.79 ग्राम स्मैक, 239 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप एवं बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अंतरराज्यीय तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध दवा दुकानों पर कार्रवाई तथा रेलवे स्टेशन व आसपास नियमित संयुक्त छापेमारी के निर्देश दिए।
साथ ही नशा मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास तेज करते हुए सभी विभागों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
@narcotics_control_bureau_ncb
@biharhomedept_
@begusarai_police
#begusarai