कायमगंज: गांव उम्मरपुर त्योरी में जमीनी विवाद पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग हुए घायल
नवाबगंज के गांव उम्मरपुर त्योरी निवासी सुनील कुमार दिवाकर का गांव के ही 1 युवक से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है।सुनील कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे।उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के सामने गिट्टी और ईट पड़ी थी।युवक ने अपनी दुकान के सामने से गिट्टी और ईट हटाने को कहाँ।इस पर युवक ने अपनी जगह में ईट डालने की बात कही।उसके बाद मारपीट हो गई।8 लोग घायल हो गए।