रविवार की शाम नगर क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जुलूस भी निकाया गया। मोहर्रम कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति गल्लामंडी स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया समाज के हाजी मोहम्मद कलीम ने बताया कि मुहर्रम का पर्व इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है।