लखीमपुर खीरी जिले के निघासन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगहा कला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौ दुर्गा शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं।