मंगोलपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौहान के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सांसद रवि किशन जी ने संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस जनसभा में उपस्थित विशाल जनसमूह ने समर्थन का ऐलान किया। राजकुमार चौहान ने जनता का आभार व्यक्त किया।