बिंदकी: सराय महमूदपुर गांव में महिला ने दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने मेडिकल कराया और जांच शुरू की
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सराय महमूदपुर गांव की महिला बेबी शर्मा पत्नी धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस से शिकायत किया कि गांव के एक दंपति ने उसे अपशब्द बोला जब अपशब्द बोलने का विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे पीड़ित महिला बेबी शर्मा का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया।