केरेडारी: डुमरौन पंचायत भवन में मईया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जारी
डुमरौन पंचायत भवन में मईया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जारी प्रखंड अंतर्गत डुमरौन पंचायत भवन में मईया सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं का सत्यापन कार्य लगातार जारी है। सत्यापन के दौरान लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मिलान किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ सही एवं पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।