मुरैना नगर: शनिचरी अमावस्या पर 29 मार्च को लगेगा शनि मेला, कलेक्टर ने सड़क मरम्मत के निर्देश दिए
मुरैना जिले में आगामी 29 मार्च, 2025 को शनिश्चरी अमावस्या है। इस अवसर पर शनि मेला में लाखों दर्शनार्थियों के आने की संभावना है।अधिकांश दर्शनार्थी उत्तरप्रदेश,कानपुर,इटावा,ग्वालियर से दर्शन के लिये आते है।कलेक्टर ने आज शाम महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि शनि मर्ग को रिपेयरिंग शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।