मुरैना नगर: बजरंग नगर में बिजली का तार डाल रहे युवक पर लाठियों से किया गया हमला, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाब गार्डन महाराजपुर रोड पर बिजली घर के पीछे स्थित बजरंग नगर में आज दिनदहाड़े बिजली का तार डाल रहे युवक के साथ सजातीय लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की और पथराव किया। जिसका वीडियो शोसल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने लाया गया और बाद में छोड़ दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं कि गई।