हाथरस: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़े के दौरान जमकर लाठी डंडे चलने लगे। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुए खूनी संघर्ष में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।