रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर शहर में राजेंद्र चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी।