फारबिसगंज: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में चुनाव शुद्धि अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में चुनाव अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।अणुव्रत विश्व भारती द्वारा आयोजित चुनाव शुद्धि अभियान के अंतर्गत अणुव्रत समिति फारबिसगंज द्वारा यह कार्यक्रम संपादित किया गया। समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मतदान जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट व रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।