फारबिसगंज: डोरिया सोनापुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
डोरिया सोनापुर वार्ड संख्या 14 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला डोरिया सोनापुर वार्ड संख्या 14 निवासी अकबर की पत्नी तबस्सुम बताई जा रही है.