फारबिसगंज: रामनवमी पर्व को लेकर फारबिसगंज एसडीओ कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित.
रामनवमी पर्व को लेकर फारबिसगंज एसडीओ कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की. इस मौके पर शांति समिति के सदस्यों के साथ साथ पूरे अनुमंडल क्षेत्र के रामनवमी कमिटी सदस्यों ने भाग लिया. फारबिसगंज में रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. अधिकारियों द्वारा लगातार बैठकर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.