फारबिसगंज: पुंरनदहा गांव में घरेलू विवाद में एक महिला को गोतनी व भतीजे ने मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुंरनदहा गांव में घरेलू विवाद में एक महिला को गोतनी व भतीजे ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला पुंरनदहा गांव निवासी इफ्तिखार की पत्नी मजहबी बताई जा रही है.