शिवपुरी में न्याय की बाट जोह रही एक पीड़ित महिला को राहत दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दोपहर 1 बजे पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और न्यायालय के आदेश का पालन न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।